सम्बंधित जानकारी
- व्रत का खान-पान : लाजवाब पोटॅटो-साबूदाना खिचड़ी
- नवरात्रि फूड : ऐसे बनाएं कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी, पढ़ें 10 सरल टिप्स
- नवरात्रि 2022 : 9 दिनों में हर दिन खरीदें एक विशेष सामग्री, मिलेंगे अच्छे-अच्छे आशीर्वाद
- नवरात्रि 2022 : माता रानी के 9 रंगों की 9 विशेषताएं, जानें 9 अलग-अलग रंगों का महत्व
- शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या नहीं, जानिए नियम
नवरात्रि व्रत फलाहार रेसिपी : राजगिरा, आलू और साबूदाने से बनाएं यह हेल्दी डिश, पढ़ें रेसिपी
क्रिस्पी हेल्दी डोसा
सामग्री : 100 ग्राम राजगिरा आटा, 200 ग्राम साबूदाना, 50 ग्राम दही, आलू उबले 500 ग्राम, सेंधा व नमक घी आवश्यकतानुसार, काली मिर्च चुटकीभर, कटा हरा धनिया, हरी मिर्च व नीबू रस।
विधि : साबूदाने को सुबह जल्दी पानी से धोकर गला दें। 4-5 घंटे के बाद दही डालकर मिक्सर में पीसें। राजगिरे का आटा भी इसमें मिलाए। नमक डालकर डोसे का घोल तैयार करें।
आलू को छिलकर मैश करें। कढ़ाई में घी गर्म करें, जीरा चटकाएं व नमक-मिर्च डालकर मिश्रण तैयार करें। ऊपर से नीबू का रस डालकर हरा धनिया बुरकें। अब तवे को गरम करें।
घी लगाकर मिश्रण (घोल) से डोसे बनाएं और कुरकुरे सेकें। इन्हीं पर आलू का मिश्रण रखें और लपेटकर राजगिरा आटा और साबूदाने का फलाहारी हेल्दी डोसा (healthy dosa recipe) सर्व करें।
