1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2022
  3. नवरात्रि रेसिपी
  4. shardiya navratri food corner

व्रत का खान-पान : इस नवरात्रि में बनाएं लजीज सॉफ्ट मोरधन ढोकला, नोट करें विधि

shardiya navratri 2022
falahari dhokla
 
नवरात्रि पर्व में कुछ खास खाने का मन करें तो आप यह लजीज आयटम ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना है बेहद आसान और कम समय में बनने वाला यह व्यंजन सभी को पसंद आएगा। पढ़ें आसान रेसिपी...Mordhan ke dhokale
 
सामग्री : 
100 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 200 ग्राम मोरधन, 100 ग्राम राजगिरा आटा, 1 कटोरी दही, जीरा, सोडा एक चम्मच, आवश्यकतानुसार सेंधा नमक। 
 
विधि : 
मोरधन को सबसे पहले 2 घंटे गला दें। दही फेंट कर राजगिरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें। मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें। 
 
ठंडा होने पर इसके मनचाहे आकार में काट लें। अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और तैयार तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं, ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले (Mordhan ke dhokale) पेश करें।

अगला लेख
चाणक्य नीति : धन चाहते हैं तो 5 बातें कभी न भूलें