sawan somwar
Tue, 18 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Women's World Cup finals

मोदी से लेकर सचिन तक सभी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई

Women's World Cup finals
नई दिल्ली। इंग्लैंड के हाथों महिला विश्व कप फाइनल में हारने के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तक सभी ने तारीफ की है।
 
मोदी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि हमारी क्रिकेटरों ने आज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व कप में जबर्दस्त कौशल और संयम का प्रदर्शन किया। हमें टीम पर गर्व है। 
तेंदुलकर ने लिखा कि आप सभी का दर्द समझ सकता हूं। पूरे टूर्नामेंट में आपने अच्छा खेला, पर कई बार जीत किस्मत में नहीं होती। इंग्लैंड को विश्व कप जीतने पर बधाई।
 
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि सभी लड़कियों पर हमें गर्व है। आज किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन भारत में महिला क्रिकेट की किस्मत बदल गई। आप सभी को धन्यवाद। आपके जज्बे को नमन। 
 
स्टाइलिश पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि मिताली राज और टीम की हर सदस्य, भले ही आप फाइनल हार गए हो लेकिन आपने पूरे देश का दिल जीता। आप सभी पर गर्व है। 
 
पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने लिखा कि मिताली राज और टीम को सलाम जिन्होंने भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को महिला शक्ति से रूबरू कराया। हमें आप पर गर्व है। 
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने लिखा कि वुमैन इन ब्लू। आप हमारे चैंपियन हों और हमें आप पर गर्व है। क्या खूबसूरत और प्रेरणास्पद सफर रहा। 
 
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने लिखा कि इस नतीजे के बावजूद आपका प्रदर्शन स्वप्न सरीखा रहा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 5 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने लिखा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मेरा सलाम। शानदार प्रदर्शन। (भाषा)
ये भी पढ़ें
निशान चूक गए नहीं तो कारगिल लड़ाई में मारे जाते नवाज शरीफ और परवेज मुशर्रफ