1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why manmohan singh seat changed in rajyasabha

राज्यसभा में क्यों सबसे पीछे की सीट पर बैठ रहे हैं मनमोहन सिंह?

manmohan singh
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राज्यसभा अंतिम पंक्ति में बैंठे देख कई लोग हैरान रह गए। पार्टी ने उनकी सीट को अग्रिम पंक्ति से पीछ की सीट पर शिफ्ट कर दिया। हालांकि इसकी वजह राजनीतिक ना होकर शारीरिक है। दरअसल मनमोहन सिंह (90) को चलने में तकलीफ होती है इस वजह से व्हीलचेयर की आवाजाही में कोई परेशानी ना हो।
 
पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को उनकी सुविधा के लिए अंतिम पंक्ति की सीट आवंटित की गई है। क्योंकि वह अब व्हीलचेयर पर हैं। सिंह के कार्यालय ने पार्टी से अपनी सीट बदलने के लिए कहा क्योंकि उनके लिए चलकर आगे की पंक्ति में जाना मुश्किल था। इसी वजह से पार्टी ने उनके लिए गलियारे के पास पिछली पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की।
 
बताया जा रहा है ‍कि सदन में उन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही थी। अगली पंक्ति तक पहुंचना उनके लिए खासा मुश्किल हो रहा था। नई सीट पर आसानी से व्हीलचेयर लाई जा सकेगी।
 
अब फ्रंट्र रो में कांग्रेस की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह बैठे नजर आते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि जानेमाने अर्थशास्त्री सिंह 2004-14 के बीच 10 साल तक संप्रग सरकार में प्रधानमंत्री रहे। वह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्तमंत्री भी थे।
अगला लेख
अब WhatsApp Status लगाना होगा और भी मजेदार, आया कमाल का यह नया फीचर...