सम्बंधित जानकारी
- Weather News: अनेक राज्यों भारी बारिश की संभावना, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा
- 3 दिन से टनल में फंसे हैं मजदूर, भूस्खलन से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित
- सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस
- Uttarkashi tunnel collapse : सुरंग में पाइप से 'एस्केप टनल' बनाने के लिए ड्रिलिंग शुरू, सभी श्रमिक सुरक्षित
- प्रियंका गांधी को EC ने भेजा नोटिस, PM मोदी के खिलाफ बयान देने का है मामला
छठ पूजा से पहले यमुना में दिखे सफेद झाग, गरमाई दिल्ली की राजनीति
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दिए। इस पर दिल्ली की राजनीति गरमा गई। भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला किया है। हालांकि, यमुना में छठ पूजा की इजाजत नहीं दी गई है।
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज तक हम वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं पर आज यमुना में फैले झागों ने छठ पर्व की तैयारी में लगे दिल्ली में बसे पूर्वांचली प्रवासियों को विचलित किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एक इवेंट मैनेजर से ज्यादा कुछ नहीं हैं, जिनका एकमात्र योगदान यह है कि वह एक नई घोषणा करने के लिए हर दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं लेकिन प्रदूषण के खिलाफ उनका जमीनी प्रदर्शन शून्य है।
उन्होंने कहा कि गोपाल राय समझ लें कि भाजपा उनसे पर्यावरण मंत्री के रूप में उनकी विफलताओं के बारे में सवाल पूछती रहेगी और आज हम उनसे यह पूछते हैं कि क्या 1483 वर्ग किलोमीटर में फैली दिल्ली में धूल प्रदूषण से लड़ने के लिए 70 एंटी स्मॉग गन पर्याप्त हैं?
आज तक हम वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं पर आज यमुना में फैले झागों ने छठ पर्व की तैयारी में लगे दिल्ली में बसे पूर्वांचली प्रवासियों को विचलित किया है।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 14, 2023
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एक इवेंट मैनेजर से ज्यादा कुछ नहीं हैं, जिनका एकमात्र योगदान यह है कि वह एक नई घोषणा करने के लिए हर… pic.twitter.com/P6K2WrtloF
सचदेवा ने कहा कि यह खेद का विषय है कि आज जब दिल्ली वाले प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं तब दिल्ली सरकार की लापरवाही से दिल्ली में पर्यावरण सेस के रूप मे कमर्शियल वाहनों से एकत्र लगभग 710 करोड़ से अधिक रूपए व्यर्थ पड़े हैं।
दिल्ली में प्रदूषण का हाल : दिल्ली में बुधवार को सुबह आठ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 392 दर्ज किया गया। शहर में हर रोज शाम को चार बजे रिकॉर्ड किया जाने वाला 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार को 397, सोमवार को 358 और रविवार को 218 था।
आईटीओ (एक्यूआई 427), आरके पुरम (422), पंजाबी बाग (432), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (404), द्वारका (416), पटपड़गंज (417), सोनिया विहार (413), रोहिणी (421), नेहरू नगर (434) और आनंद विहार (430) सहित शहर के कई स्थानों पर बुधवार को वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) में प्रवेश कर गया।
पड़ोसी गाजियाबाद (एक्यूआई 362), गुरुग्राम (322), ग्रेटर नोएडा (312), नोएडा (364) और फरीदाबाद (369) में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई।
Edited by : Nrapendra Gupta
