सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरा भी बन रहा मुसीबत
- Weather Updates: समूचा उत्तर भारत भीषण कोहरे की चपेट में, IMD ने दी खराब मौसम की चेतावनी
- 31 december weather : साल के आखिरी दिन कैसा है मौसम, किन राज्यों में कोल्ड डे?
- Weather Updates : उत्तर भारत में कोहरे का कहर, कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों में पारा शून्य से नीचे
- बीजेपी की जीत के बाद उत्तर बनाम दक्षिण भारत की बहस के मायने क्या हैं?
Weather Update 5 January | उत्तर भारत में कंपकपा देने वाली ठंड, कहां कितना गिरा तापमान?
- उत्तर भारत में सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक गिरा तापमान
- पंजाब से मध्यप्रदेश तक नहीं खिली धूप
- कोहरे से जनजीवन प्रभावित
Weather Update 5 january : उत्तर भारत के बड़े हिस्से में कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से 1 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।
कानपुर, मथुरा, अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर का कहर दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते दिखाई दिए।
हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम था।
कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जबकि पूर्वी राजस्थान में कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। इसके अनुसार राज्य में घने कोहरे व ठंड की स्थितियां अभी कुछ दिन और बने रहने का अनुमान है। वहीं 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7-9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है।
Edited by : Nrapendra Gupta
