1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather-update-22-october-rain-alert-cyclone-warning-imd

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

IMD rain alert
Weather Update 22 October : अक्टूबर का महीना खत्म होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा दक्षिण से लेकर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट लेकर आया है।
 

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई। इस वजह से पंजाब, हरियाणा से दिल्ली तक ठंड का असर दिखाई देने लगा है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 
 

दिल्ली-NCR की हवा खराब

दिल्ली-NCR में सर्दियों की आहट के साथ हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली एनसीआर की हवा खराब रही। इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 238 दर्ज किया गया। प्रदूषण बढ़ने की चिंता के बीच ग्रेप का पहला चरण लागू कर दिया गया।
 

बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती तूफान का खतरा

बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक कम दबाव का नया क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 26 अक्टूबर तक चक्रवात में बदल सकता है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 25 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल तथा केरल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में 26 अक्टूबर को; केरल में 26 एवं 27 अक्टूबर को; लक्षद्वीप में 22 एवं 25 अक्टूबर को; दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 25 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरलम में बारिश की संभावना जताई है। तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, नागालैंड और असम में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
अगला लेख
LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड