हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम
weather Update 10 September : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बीच देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच टूट गए। यूपी में नदियां उफान पर है तो बिहार समेत कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी 11 अक्टूबर तक कहीं कहीं बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी बारिश हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में भी शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अभी भी पानी भरा हुआ है।
13 और 14 अक्टूबर, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के और पीछे हटने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
हरिद्वार में फूटे कार के कांच, पिथौरागढ़ में बर्फबारी
उत्तराखंड ने शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरिद्वार में ओलावृष्टि की वजह से वाहनों के शीशे टूट गए। देहरादून, ऋषिकेश, हल्दवानी समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई।
गोमदी नदी में उफान से बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी उफान पर है। इससे लखनऊ के निचले इलाकों में बाढ़ से हालात बने हुए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

