सम्बंधित जानकारी
- Weather update : IMD की चेतावनी- गर्मी के साथ लू का होगा डबल अटैक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश सहित 6 राज्य खूब तपेंगे
- Weather Updates: गर्मी के तेवर हुए तीखे, कई राज्यों में पारा 40 पार, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Weather Update: एमपी में गर्मी के तेवर हुए तीखे, मार्च में ही पारा पहुंचा 40 डिग्री पर, जानें अन्य राज्यों का मौसम
- कई राज्यों में गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया Heat Alert
- Weather Updates: IMD ने जारी किया गर्मी का अलर्ट, कुछ राज्यों में बारिश की आशंका
6 राज्यों में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
Weather Update : मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी यहां लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
IMD ने मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान जताया है। हालांकि विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 2 अप्रैल तक तेलंगाना में और 4 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। 2 से 4 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लू चल सकती है।
उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली तेज हवाओं के चलते दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मंगलवार को भी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 1 अप्रैल को 4 वर्ष में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया तो दमोह में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दमोह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.5 था। रीवा और खजुराहों में 39.2 डिग्री सेल्सीयत तापमान दर्ज किया गया।
• अप्रैल 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/SkEsT9EcZM
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 1, 2024
मौसम विभाग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अप्रैल 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : India meteorological department
Photo courtesy : India meteorological department
