• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leader bansuri swaraj questions AAP, Is sunita kejriwal delhi CM
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (07:30 IST)

क्या सुनीता केजरीवाल अब दिल्ली की CM हैं, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज का AAP से सवाल

Sunita Kejriwal
Sunita Kejriwal : भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा और उससे सवाल किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर उनका पद संभाल रही हैं।
यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज ने आप से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह मीडिया संदेश देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग कर रही हैं।
 
प्रदेश भाजपा सचिव और नई दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार स्वराज ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित गठबंधन की रैली भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने का फ्लॉप शो रहा।
 
उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक गठबंधन नही है यह तो ठगबंधन है। इसमें शामिल हर पार्टी एक दूसरे को ठगने वाली है। कांग्रेस ने मंच से अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का बोर्ड हटवा कर यह साबित भी कर दिखाया।
बांसुरी ने कहा कि कांग्रेस बताए कि इन्कम टैक्स ने जो नोटिस दिया है, वह सही है या गलत? टैक्स आंकड़े गलत दिखाये या नही? कांग्रेस पार्टी बताए कि उसने समय पर इन्कम टैक्स फाइल क्यों नहीं किया? आय को कम करके क्यों बताया?
 
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने स्वराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल को रैली में मिले भारी जनसमर्थन से भाजपा पूरी तरह से हिल गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
6 राज्यों में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट