सम्बंधित जानकारी
- बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता
- देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान
- जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?
- खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
अमित शाह ने लोकसभा में बताया, ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी ढेर
Amit Shah in loksabha : ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन महादेव में सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों मार गिराया।
ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने हमारे नागरिक ठिकानों पर गोलीबारी की, इसमें भी कुछ नागरिक हताहत हुए, गुरुद्वारा भी टूटा, मंदिर भी टूटा। जो भी नागरिक उसमें घायल और हताहत हुए हैं, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि मैं सदन के माध्यम से सोमवार को हुए 'ऑपेरशन महादेव' की जानकारी पूरे देश को देना चाहता हूं। कल 'ऑपेरशन महादेव' में सुलेमान, अफगान और जिब्रान नाम के तीन आतंकवादी... सेना, CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए। सुलेमान, लश्कर ए तैयबा का A श्रेणी का कमांडर था। पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमले में वो लिप्त था, इसके बहुत सारे सबूत हमारी एजेंसियों के पास हैं। अफगान और जिब्रान भी A ग्रेड के आतंकवादी थे।LIVE: HM Shri @AmitShah on #OperationSindoor during a special discussion in Lok Sabha. https://t.co/2f4d8ayB1E
— BJP (@BJP4India) July 29, 2025
गृहमंत्री शाह ने कहा कि जिन्होंने बैसरन घाटी में हमारे निर्दोष नागरिकों को मारा था, उनमें ये तीनों आतंकवादी शामिल थे और कल तीनों ही मारे गए। मैं सेना, CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस के सभी जवानों को सदन और पूरे देश की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि तीनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत मिले हैं। चिंदबरम ने आतंकियों के पाकिस्तानी होने पर सवाल उठाए थे। पाकिस्तान को बचाने का इनका षड़यंत्र सबके सामने। उन्होंने कहा कि जैसे चश्में होते हैं वैसी ही दृष्टि होती है।
कैसे पता लगा तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे : अमित शाह ने कहा कि NIA ने उन्हें शरण देने वालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें खाना पहुंचाने वालों को हिरासत में लिया था। जब आतंकवादियों के शव श्रीनगर पहुंचे, तो उनकी पहचान पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले तीन लोगों के रूप में हुई। आतंकी हमले के कारतूसों की FSL रिपोर्ट पहले से ही तैयार थी। सोमवार को तीनों आतंकवादियों की राइफलें जब्त कर ली गईं और उनका FSL रिपोर्ट से मिलान किया गया। सोमवार को चंडीगढ़ में आगे की जांच की गई, उसके बाद पुष्टि हुई कि ये तीनों वही थे जिन्होंने आतंकी हमला किया था।#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...NIA ने उन्हें शरण देने वालों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें खाना पहुंचाने वालों को हिरासत में लिया था। जब आतंकवादियों के शव श्रीनगर पहुंचे, तो उनकी पहचान पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले तीन लोगों के रूप में हुई...… pic.twitter.com/l7RSg10IB6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
edited by : Nrapendra Gupta
