सम्बंधित जानकारी
- कुत्ता घुमाने पर IAS दंपति का ट्रांसफर, TMC सांसद को क्यों आया गुस्सा?
- Delhi : स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला
- शाह फैसल 3 साल में न ही राजनीति कर पाए, न ही राजनीतिज्ञ बन पाए
- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों का तबादला
- शाह फ़ैसल इस्तीफ़ा देने के बाद एक बार फिर आईएएस कैसे बन रहे हैं?
UPSC 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित, पहले 3 स्थानों पर लड़कियां
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित किए, जिसमें श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं। खास बात यह रही पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया।
आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। हालांकि आयोग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। आयोग ने कहा कि श्रुति शर्मा पहले पायदान पर रही हैं, जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का चयन किया जाता है।
