सम्बंधित जानकारी
- फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक
- कोविड-19: 172 दिन बाद दिल्ली में मेट्रो सेवा बहाल, 7 लाइनों पर दौड़ी ट्रेनें
- दिल्ली में कोरोना के मामले 2 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4000 से ज्यादा नए केस
- सोने-चांदी के भावों में तेजी, इतने बढ़े दाम
- 'लाल सिंह चड्ढा' के दिल्ली शेड्यूल के दौरान अपने इस आलीशान महल में रहेंगी करीना कपूर
लिवर सिरोसिस से पीड़ित स्वामी अग्निवेश का 80 साल की आयु में निधन
नई दिल्ली। लंबे समय से लिवर सिरोसिस से पीड़ित चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश (Swami Agnivesh) का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 बरस के थे। स्वामी अग्निवेश ने नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज/आईएलबीएस (ILBS) में आखिरी सांस ली।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और आज उनकी हालत बिगड़ गई। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया तथा शाम 6 बजे हृदयाघात आने के बाद उनका निधन हो गया। आईसीयू में भर्ती स्वामी अग्निवेश मंगलवार से वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।
उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश को पुन: होश में लाने की कोशिश की गयी लेकिन शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया। मीडिया में आए दिन सुर्खियों में रहने वाले स्वामी अग्निवेश का जन्म 21 सितंबर, 1939 को हुआ था।
उन्होंने 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में स्वामी अग्निवेश ने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की थी। यही नहीं, 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में उन्होंने भाग लिया था।
सलमान खान द्वारा 'कलर्स' चैनल पर आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' में स्वामी अग्निवेश हिस्सा ले चुके हैं। वे 8 से 11 नवंबर के दौरान 3 दिन के लिए बिग बॉस के घर में रहे थे।
