1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sunni Central Waqf Board Mosque, Ayodhya

अयोध्या से 18 KM दूर सुन्नी वक्फ बोर्ड को जमीन का आवंटन

Sunni Central Waqf Board
लखनऊ। उत्तरप्रदेश मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को बुधवार को 5 एकड़ जमीन आवंटित कर दी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने के मुताबिक अयोध्या मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम धन्नीपुर, तहसील सोहावल रौनाही थाने के दो सौ मीटर के पीछे पांच एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को देने के लिए मंगलवार को मंत्रिमंडल ने अनुमोदन किया।
 
सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को अपने ऐतिहासिक निर्णय में अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण करने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था।
अगला लेख
Auto Expo 2020 के पहले दिन Maruti, Mahindra, Tata और Kia ने दिखाए अपने कॉन्सेप्ट मॉडल