1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sunil Gavaskar on JNU Violence

JNU हिंसा पर गावस्कर बोले, संकट में देश

Sunil Gavaskar
नई दिल्ली। JNU हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शनिवार को भरोसा जताया कि भारत देश भर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से बने मौजूदा ‘मुश्किल’ हालात से उबर जाएगा जैसे अतीत में वह कई संकट की स्थितियों से निपटने में सफल रहा है।
 
गावस्कर ने 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के दौरान कहा कि देश मुश्किल में है। हमारे कुछ युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं जबकि उन्हें अपनी कक्षाओं में होना चाहिए। सड़कों पर उतरने के लिए उनमें से कुछ को अस्पताल जाना पड़ा।
 
पिछले कुछ हफ्तों में देश भर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सबसे पहले जामिया मिलिया विश्व विद्यालय में विरोध देखने को मिला जबकि जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय (जेएनयू) में नकाबपोश लोगों ने हिंसा फैलाई।
 
गावस्कर हालांकि उस भारत में विश्वास रखते हैं जहां के लोग संकेट के इस समय से उबर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर कक्षाओं में हैं, अपना भविष्य बनाने और भारत को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। एक देश के रूप में हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब हम सभी एकजुट हों। जब हम सभी सामान्य भारतीय होंगे। खेल ने हमें यही सिखाया है।
अगला लेख
पाकिस्तान ने LOC पर की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब