सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: राजस्थान के 1-2 जिलों में ग्रीष्म लहर, असम में हुई हल्की से मध्यम बारिश
- Weather Alert : मौसम विभाग ने दी देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की चेतावनी
- Weather Alert : दिल्ली में धूलभरी आंधी, वायु गुणवत्ता का स्तर हुआ प्रभावित
- Weather alert : अगले 5 दिन में इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश, जान लें मौसम विभाग का अलर्ट
- Weather Alert: छत्तीसगढ़ और पूर्वी एमपी में हल्की बारिश की संभावना
Summer wave | Weather Alert: एमपी व यूपी में ग्रीष्म लहर, कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के निकटवर्ती भागों पर है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है और इससे एक निम्न दबाव की रेखा तटीय ओडिशा तक फैली हुई है।
एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में देखा जा सकता है और एक निम्न दबाव की रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए दक्षिण केरल तक जा रही है। तटीय तमिलनाडु पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ग्रीष्म लहर मध्यप्रदेश, दक्षिण उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर के कुछ भागों में देखी गई। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल, दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में हल्की बारिश हुई।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी देखी गई। उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक के दक्षिण तट, अंडमान और निकोबार द्वीप और उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तथा मेघों की गरज के साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चल सकती है।
