दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भगदड़, 1 की मौत, 17 घायल
Delhi stampade news : दिल्ली के कालकाजी में जागरण के दौरान स्टेज गिरने से भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्त की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
27-28 जनवरी की रात करीब साढ़े 12 बजे महंत परिसर, कालकाजी मंदिर में माता के जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच गिरने से हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मंदिर में जागरण चल रहा था। सिंगर प्राग को सुनने के लिए कार्यक्रम में काफी भीड़ थी। इसी दौरान स्टेज गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने हादसे के बाद आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें