1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sri Krishna Janmashtami, Janmashtami

जन्माष्टमी पर कृष्णभक्ति में डूबा देश, मुंबई समेत देशभर में दही-हांडी की धूम

Sri Krishna Janmashtami
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में शनिवार को जन्मा‍ष्टमी का पर्व मनाया गया था। श्रद्धालु मथुरा-वृन्दावन एवं ब्रज के अन्य धर्मस्थलों पर पहुंचे हैं। मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है।


मंदिरों में भगवान के विशेष पूजन-अभिषेक के साथ रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मुंबई में भी जन्माष्टमी पर दही-हांडी की धूम है। जगह-जगह गोविंदाओं  की टोलियां ऊंची-ऊंची दही-हांडी को फोड़ने के लिए जोरआजमाइश कर रही हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने सोमवार को टि्वटर पर अपने बधाई संदेश में कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का सबके लिए एक प्रमुख संदेश है, 'निष्काम कर्म'।

जन्माष्टमी का यह पर्व हमें मन, वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए टि्वटर पर कहा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!
(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया) 
अगला लेख
कमलनाथ ने की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव की निंदा, कहा निष्पक्ष जांच हो