सम्बंधित जानकारी
- हिंदू डॉक्टर ने लिखा, यहां मुसलमानों के इलाज नहीं किया जाता, इसके बाद क्या हुआ?
- पहलगाम हमले के बाद अदनान सामी की नागरिकता पर उठा सवाल, सिंगर ने दिया करारा जवाब
- Pahalgam Terror Attack : महाराष्ट्र में रह रहे 55 पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश
- पहलगाम के बाद एक और हमले की तैयारी, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलते ही बड़ा अलर्ट
- अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने रद्द किया सूरत कॉन्सर्ट, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया फैसला
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों को मूर्ख बना रहे, किसने दिया प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ यह बयान
Pahalgam terror attack case : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने हमले के बाद केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लिया, लेकिन बिहार में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया। तो उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है? मुख्यमंत्री आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक पर्यटक स्थल पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए।
सिद्धारमैया ने कहा, प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक के दौरान वहां होना चाहिए था। वह बिहार में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। तो उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है? वह लोगों को टोपी पहना रहे हैं (अर्थात लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं)। मुख्यमंत्री आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
सिद्धारमैया ने कहा, युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके पक्ष में नहीं हैं। हमें कड़े कदम उठाने चाहिए। बस इतना ही। सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शांति होनी चाहिए, लोगों की सुरक्षा होनी चाहिए और केंद्र को सुरक्षा उपाय शुरू करने चाहिए।
केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, हम सहयोग करेंगे। हम पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजेंगे और केंद्र को इस बारे में सूचित करेंगे। अभी हमारे पास कर्नाटक में मौजूद पाकिस्तानियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक राज्य के प्रमुख शहरों में हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर बेंगलुरु में हैं। सिद्धारमैया ने दोहराया कि पहलगाम आतंकी हमला सुरक्षा चूक का नतीजा था। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक पर्यटक स्थल पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
