1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor Manishi Chillar

शशि थरूर ने उड़ाया मानुषी छिल्लर का मजाक

Shashi Tharoor
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। पहले उन्होंने पद्मावती को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद अब उन्होंने हाल ही में मिस वर्ल्ड 2017 बनीं मानुषी छिल्लर के नाम का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया।

थरूर ने मानुषी के सरनेम ‘छिल्लर’ का मजाक उड़ाते हुए अपनी टिप्पणी को नोटबंदी से जोड़ा। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि हमारा चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गया। शशि थरूर ने मानुषी के नाम के सहारे मोदी सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी को फेल करार दिया। उनके इस ट्वीट से अनुपम खेर गुस्सा हुए। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है। 
 
शशि थरूर ने यह ट्वीट रविवार को किया, जिस पर तुरंत ही लोगों ने उन्हें जवाब देना शुरू कर दिया। ट्विटर पर आती प्रतिक्रिया देखते हुए अपने इस बयान पर शशि थरूर ने एक दूसरा ट्वीट करते हुए माफी भी मांगी है। 

इस ट्वीट में थरूर ने लिखा कि 'अनुमान लगाइए कि श्लेषालंकार मजाक का सबसे आसान रूप है और द्विभाषी श्लेष उससे भी ज्यादा आसान होता है। इसके आगे थरूर ने लिखा, आज एक मजाकिया ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंती, उनसे क्षमा मांगता हूं। बेशक इसमें मिस वर्ल्ड 2017 को अपमानित करने की मंशा नहीं थी। मैंने उसकी अलग से तारीफ की है।
अगला लेख
गुजरात चुनाव, लिस्ट जारी होते ही भिड़े कांग्रेस और पाटीदार आंदोलन के कार्यकर्ता