1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Saints Rampal Decision

हरियाणा का विवादित संत रामपाल हत्या के दो मामलों में दोषी करार

Saints Rampal
हरियाणा में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के मुखिया और विवादित संत रामपाल के खिलाफ पांच महिलाओं और एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत के मामले में हिसार कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने दोनों मामलों में रामपाल को दोषी करार दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक इन मामलों में कोर्ट ने रामपाल समेत कुल 15 लोगों को दोषी करार दिया गया है। दूसरी ओर अशांति भंग होने और किसी भी तरह की हिंसा के मद्देनजर हिसार जिले में पहले से ही धारा 144 लागू है। 
 
प्रशासन ने कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और रामपाल के समर्थकों की भीड़ का हिसार शहर में प्रवेश रोकने के लिए 48 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जिले से 1300 पुलिसकर्मी और बाहरी जिलों से 700 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों के एसपी और डीएसपी की ड्यूटी भी हिसार लगाई गई है। इसके अलावा आरएएफ की पांच कंपनियों को हिसार बुला लिया है।
 
क्या है मामला : नवंबर 2014 में सतलोक आश्रम में पुलिस और रामपाल समर्थकों में टकराव हुआ था। इस दौरान भड़की हिंसा में 5 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी। तब रामपाल पर हत्या के दो केस दर्ज किए गए थे। इनमें 4 महिलाओं और एक बच्चे की मौत का मामला है, जबकि दूसरा मामला एक अन्य महिला की मौत से जुड़ा हुआ है।