1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rainfall snowfall warning in hilly states

Weather Prediction : पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, मध्यभारत में हो सकती है बारिश

Hill state
नई दिल्ली। उत्‍तर भारत में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो मध्‍यभारत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। 3 फरवरी को दक्षिणी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। 
दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्यप्रदेश के भागों पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है।
 
स्कायईमेट वेदर के मुताबिक 3 फरवरी की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करेगा। इससे पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होगी, लेकिन मैदानी क्षेत्रों को यह बारिश के रूप में प्रभावित नहीं कर सकेगा।
 
हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के साथ ही मैदानी इलाकों में आने वाली ठंडी हवाएं कुछ कमजोर पड़ जाएंगी। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में तापमान में जो गिरावट हो रही है, वह थम जाएगी।
स्कायमेट वेदर के अनुसार दक्षिणी महाराष्ट्र और इससे सटे उत्तरी कर्नाटक के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और इससे सटे असम के ऊपर बना हुआ है।
 
एक ट्रफ रेखा ओडिशा से उत्तरी कर्नाटक तक जबकि एक लक्षद्वीप से मालदीव तक बनी दिखाई दे रही है। तेलंगाना, विदर्भ और लक्षद्वीप में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अगला लेख
Delhi election : दिल्ली में मतदान करने जा रहे हैं तो फ्री मिलेगा हवाई टिकट