1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Railways Integrates Multiple Services To 139 Helpline

बड़ी खबर, रेलवे में कोई भी समस्या आए तो लगाएं 139

Railways
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने अपने सभी हेल्पलाइन नंबरों को एकल नंबर 139 में समाहित कर दिया है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को जानकारी प्रदान करने और शिकायतों के शीघ्र निपटारे में आसानी होगी।
 
नया हेल्पलाइन नंबर 139 सभी पूर्ववर्ती हेल्पलाइन नंबरों (182 को छोड़कर) की जगह लेगा। इससे यात्रियों को नंबर याद रखने और रेल यात्रा के दौरान किसी भी जरूरत के लिए रेलवे से संपर्क करने में सुविधा होगी।
 
हेल्पलाइन नंबर 139 पर बारह भाषाओं में उत्तर की सुविधा उपलब्ध होगी और यह इंटरैक्टिव वॉइस रेस्पोंस प्रणाली (आईवीआरएस) पर आधारित होगा। इस नंबर पर स्मार्ट फोन ही नहीं बल्कि किसी भी फोन से कॉल की जा सकेगी।
 
सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता के लिए यात्रियों को 1 दबाना होगा और कॉलर का तुरंत कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से संपर्क हो जाएगा। पूछताछ के लिए यात्रियों को 2 दबाना होगा जिससे अन्य सुविधाओं के लिए कॉल की जा सकेगी।
 
3 नंबर दबाने पर खानपान संबंधी शिकायतों का निपटारा होगा और 4 दबाने पर सामान्य शिकायतों की सुनवाई होगी। सतर्कता के लिए 5 दबाना होगा और दुर्घटना के दौरान पूछताछ के लिए 6 दबाना होगा।
 
किसी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई यह जानने के लिए 9 दबाने के बाद * (स्टार) दबाने से कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से बात हो सकेगी।
 
अगला लेख
क्या IIT कानपुर ने ‘अल्लाह के बंदे हँस दे’ गाने के लिए कैलाश खेर को भेजा नोटिस...जानिए सच...