1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi tributed rajiv gandhi

लद्दाख में राहुल गांधी ने दी पिता को श्रद्धांजलि, कहा- आपके निशान मेरा रास्ता

rajiv gandhi
Rahul Gandhi news : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के तट पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई। यहां राहुल गांधी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
लद्दाख दौरे पर आए राहुल शनिवार को बाइक चलाकर पैंगोंग त्सो पहुंचे थे। इस दौरान राहुल बूट से लेकर जैकेट और हैलमेट पहने हुए थे और किसी राइडर से कम नहीं लग रहे थे। राहुल का एडवेंचर्स अंदाज बाइक लवर्स को खासा पसंद आया।
 
इससे पहले अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में कहा कि पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।
इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अगला लेख
मुश्किल में रूस का मिशन मून LUNA 25, क्या कर पाएगा चांद पर लैंडिंग?