रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi rides bike in ladakh, people likes his rider look
Written By
Last Updated : शनिवार, 19 अगस्त 2023 (12:53 IST)

राइडर लुक में दिखे राहुल गांधी, बाइक चलाकर पहुंचे पैंगोंग झील

rahul gandhi rides bike in ladakh
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं। यहां पर वह बाइक चलाकर पैंगोंग त्सो झील पहुंचे। राहुल को राइडर लुक में देखकर सभी हैरान रह गए। राहुल का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
इस दौरान राहुल बूट से लेकर जैकेट और हैलमेट पहने हुए थे और किसी राइडर से कम नहीं लग रहे थे। राहुल का एडवेंचर्स अंदाज बाइक लवर्स को खासा पसंद आया।
 
राहुल को बाइक राइडिंग पसंद है, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाते। उन्होंने हाल ही में दिल्ली के करोल बाग इलाके में मोटर मैकेनिकों के साथ बातचीत की थी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया था कि उन्हें बाइक राइडिंग काफी पसंद है। उनके पास एक केटीएम बाइक है। लेकिन वह खड़ी रहती है। सिक्योरिटी वालों की आपत्ति के चलते वे इसे चला नहीं पाते।
 
उल्लेखनीय है 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। कहा जा रहा है कि राहुल अपने पिता की जयंती पैंगोंग त्सो लेक पर ही मनाएंगे।
 
जम्मू-कश्मीर से अलग होकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है। 2 दिन पहले लद्दाख पहुंचे कांग्रेस नेता ने लेह में फुटबॉल मैच भी देखा। वे करगिल मेमोरियल भी गए। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : Gautam Nautiyal twitter account 
ये भी पढ़ें
इंदौर में अब डर लगता है, 23 IPS की कमिश्‍नरी में ये कैसा जीरो टॉलरेंस?