1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's statement regarding seat sharing with TMC

टीएमसी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi's statement regarding seat sharing with TMC : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा कर रही है और मुद्दे का समाधान निकल जाएगा। गांधी ने गुरुवार रात पश्चिम बंगाल में पार्टी के डिजिटल मीडिया योद्धाओं’ के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
 
यह पूछे जाने पर कि राज्य में कांग्रेस के लिए एक भी लोकसभा सीट छोड़ने की अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को महत्व क्यों दे रही हैं, गांधी ने कहा, न तो ममता जी ने कहा है, न ही कांग्रेस गठबंधन से बाहर हुई है।
 
उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, ममता जी भी कह रही हैं कि वह गठबंधन में हैं। दोनों तरफ से सीटों पर चर्चा जारी है। इसे सुलझा लिया जाएगा। बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया गया है।
 
गुरुवार को बनर्जी ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था को लेकर इच्छुक थीं, लेकिन उसने चुनावों में भाजपा की सहायता के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से हाथ मिला लिया, जिसके कारण टीएमसी ने आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का विकल्प चुना है। बनर्जी ने यह भी कहा कि टीएमसी चुनाव के बाद अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ काम करेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पश्चिम बंगाल से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा