1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi on Hathras case

हमारे साथ जो हुआ परेशानी नहीं, पर हाथरस की पीड़िता से शर्मनाक व्यवहार

Priyanka Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ जो व्यवहार किया वह वाकई शर्मनाक है। 
अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहीं प्रियंका ने कहा कि हमारे साथ जो भी हुआ उसकी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सरकार ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ जो व्यवहार किया है वह निंदनीय है। 
 
प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर छोटी-छोटी बात पर हिन्दू धर्म की बात करने वालों ने एक पिता को अपनी बेटी की चिता भी नहीं जलाने दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है। 
 
एक सवाल पर सहमति जताते हुए प्रियंका ने कहा कि हाथरस की पीड़िता को एक बार दरिंदों ने मौत दी थी, जबकि दूसरी बार सरकार ने उसे मौत दी। 
 
अगला लेख
Live Updates : हाथरस जा रहे राहुल को पुलिस ने धक्का देकर गिराया, हिरासत में लिया