1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi and President Putin Joint Press Statements

भारत-रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील, आठ समझौतों पर हस्ताक्षर

PM Modi
नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच हुई भारत और रूस S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम को लेकर एक डील भी हुई। इसे भारत और रूस के बीच सबसे बड़ी डिफेंस डील का जा रहा है। 
 
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक साझा बयान जारी कर दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता ने भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी है। हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी नई ऊचांइयों पर पहुंचेगी। भारत और रूस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
 
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि रूस से हमारे संबंध अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि सागर से अंतरिक्ष तक फेलेंगे संबंध। हमारे गगनयान मिशन में भी रूस मदद करेगा। 
 
इन आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर 
  • रूस भारत को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम देगा 
  • भारत और रूस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने को लेकर प्रतिबद्ध
  • भारत के गगनयान मिशन में भी रूस मदद करेगा
  • परिवहन और शिक्षा पर समझौते 
  • भारत और रूस के बीच व्यापार समित भी होगी 
अगला लेख
बड़ा सवाल: आकाश, ब्रह्मोस, पृथ्वी और अग्नि जैसी मिसाइलों के होते हुए क्यों चाहिए S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम...