सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में राहुल को जवाब देने अमित शाह उतरेंगे चुनावी मैदान में
- शत्रुघ्न ने फिर किया मोदी सरकार पर प्रहार, भाजपा से पहले भारतीय जनता का हूं...
- मध्यप्रदेश चुनाव : इंदौर के राजवाड़ा से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद
- अमित शाह ने संभाला मैदान, सभी संभागों में जाएंगे, चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- मोदी-शाह और आईएसआई के बीच महागठबंधन : रणदीप सुरजेवाला
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे अमित शाह
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नौ अक्टूबर को कांग्रेस सांसद और मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ शिवपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के प्रभारी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत ने बताया कि शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में संभाग स्तर के कार्यकर्ताओं समेत पदाधिकारी शामिल होंगे।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम से जुड़ी आज एक बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई है। शिवपुरी क्षेत्र स्थानीय सांसद सिंधिया के प्रभाव वाला माना जाता है। (वार्ता)
