1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. BJP President Amit Shah start Election campaigning from rajwada indore

मध्यप्रदेश चुनाव : इंदौर के राजवाड़ा से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद

Madhya Pradesh assembly elections
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इंदौर के राजवाड़ा से करेंगे। 
 
अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा से पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल इंदौर के राजवाड़ा से करेंगे और इस अभियान के साथ ही पार्टी का चुनाव अभियान भी शुरू हो जाएगा।
राकेश सिंह ने बताया कि अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन, 9 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल, 14 अक्टूबर को सागर, भोपाल, होशंगाबाद एवं 15 अक्टूबर को रीवा, शहडोल में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे, वहीं महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
मध्यप्रदेश : कांग्रेस-भाजपा के लिए परेशानी बनेगा 'जयस', किसान महापंचायत से दिखाई सियासी ताकत