सम्बंधित जानकारी
- महंगा हो सकता है हवाई सफर, बढ़े विमान ईंधन के दाम
- राजनाथ के घर किसानों की बैठक खत्म, सात मुद्दों पर बनी सहमति
- अनदेखी से भड़के किसान, सड़कों पर उमड़ी भीड़, जानिए क्या है उनकी मांग...
- दो अक्टूबर को शाकाहार दिवस के रुप में नहीं मनाएगा रेलवे, जानिए क्या है कारण...
- फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है इसके दाम
राहुल का बड़ा हमला, किसानों की पिटाई से शुरू हुआ भाजपा का गांधी जयंती समारोह
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘किसान क्रांति यात्रा’ को रोकने के लिए किसानों पर बल प्रयोग किए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘किसानों की बर्बर पिटाई’ से भाजपा ने अपने गांधी जयंती समारोह की शुरुआत की है।
गांधी ने ट्वीट किया, 'विश्व अहिंसा दिवस पर BJP का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ।'
उन्होंने कहा, 'अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते!'
ऋण माफी और ईंधन के दामों कटौती सहित अपनी कई दूसरी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर मंगलवार को रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े।
