शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (14:30 IST)

लगातार छठे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार छठे दिन घटती हुई दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 17 पैसे सस्ता बिका। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 73.59 रुपए प्रति लीटर बिका जो 21 सितंबर के बाद का न्यूनतम भाव है। डीजल भी 10 पैसे सस्ता होकर 22 सितंबर के बाद के निचले स्तर 66.81 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार छठे दिन घटे हैं। इन छह दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.02 रुपए और डीजल 68 पैसे सस्ता हुआ है।
 
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 17-17 पैसे घटकर क्रमश: 76.23 रुपए, 79.20 रुपए और 76.44 रुपए प्रति लीटर रही।
 
डीजल कोलकाता और चेन्नई में 10-10 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 69.17 रुपए और 70.58 रुपए प्रति लीटर बिका। मुंबई में डीजल की कीमत आज 11 पैसे घटकर 70.03 रुपए प्रति लीटर रह गई। 
 
ये भी पढ़ें
GNIDA ने मांगा अतिरिक्त शुल्क, ग्रेटर नोएडा के 25000 जमीन मालिकों को लगा लाखों का झटका