dharma sangrah
Mon, 12 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pataliputra Express

ब्रेक शू चिपकने से पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में भड़की आग

पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के गाडरवाड़ा स्टेशन के पास शुक्रवार को पुणे से पटना की ओर जा रही पुणे-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्रीकार में आग की चिंगारी देखकर इसके पीछे वाले डिब्बे में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गई।

 
रेलवे सूत्रों के अनुसार गाडरवाड़ा स्टेशन के समीप पुणे से पटना जाने वाली पुणे-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में अचानक पैंट्रीकार के डिब्बे के ब्रेक शू चिपक जाने पर धुआं और आग की चिंगारी देखकर इसके पीछे वाले डिब्बे में बैठे यात्रियों में हड़कंप की स्थिति मच गई। इस हादसे के बाद चैन पुलिंग कर ट्रेन रोका गया और इसकी सूचना कर्मचारियों को दी गई। यात्रियों की सूझबूझ से ट्रेन में बड़ा हादसा टल गया। 
 
इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ब्रेक शू को रिलीज किया गया। इसके बाद गाड़ी रवाना की गई। सहायक स्टेशन मास्टर अमजद खान ने बताया कि ब्रेक शू चिपकने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
'तीन बार तलाक' पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस