1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan firing on LOC

पाक ने पुंछ में गोले दागे, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लघंन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि करीब 11.20 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लघंन कर पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के डेगवार सेक्टर में गोलीबारी की थी। (वार्ता)
अगला लेख
राजस्थान के 7 जिलों में एक भी Corona मरीज नहीं, 11 में फैलाव रुका