सम्बंधित जानकारी
- Pahalgam Terrorist attack : सीमा हैदर ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, क्या सचिन को छोड़कर जाना पड़ेगा पाकिस्तान
- Pahalgam Terrorist Attack : PAK पर फूटा फारुक अब्दुल्ला का गुस्सा, बोले- बालाकोट नहीं, फुल एंड फाइनल हिसाब जरूरी
- खान सर का गजब आइडिया, इस तरह तबाह हो जाएगा पाकिस्तान
- आतंकवाद के खिलाफ लोगों की लड़ाई को मजबूत करेंगे : उमर अब्दुल्ला
- लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, जानिए किसने की शिकायत, क्या है मामला
Pahalgam terror attack : कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक
पहलगाम आतंकी हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सबसे खौफनाक बताया जा रहा है। यह वीडियो उस दिन वहां घुमने गए एक सैलानी के कैमरे में कैद हुआ है। एक पर्यटक जिप लाइन का लुफ्त उठा रहा था और वीडियो बना रहा था। इसी दौरान आतंकी हमला हुआ। पर्यटक को पता भी नहीं था कि वह आतंकियों के ऊपर से गुजर रहा है। लेकिन पर्यटक के कैमरे में आतंकियों का हमला साफ दिखाई दे रहा है और लोग भागते और गिरते हुए नजर आ रहे हैं। आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है।
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने पर्यटकों को बैसरन घाटी में निशाना बनाया था। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
Yet another video from Pahalgam terror attack in which people can be seen running as terrorists fire at innocent tourists. Some people can be seen falling on the ground as they run after receiving bullets. Nobody came to their rescue. This was a well-planned terror attack. pic.twitter.com/gsPSzIPK08
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 28, 2025
फायरिंग की आवाजें और भागते लोग
लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। इसी दौरान आतंकियों द्वारा की जा रही फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। जिप लाइन एडवेंचर कर रहे पर्यटक को बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि नीचे क्या चल रहा है। वह तो अपना वीडियो बनाने में मशगूल है। अचानक उसके कैमरे में एक आदमी जमीन पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। देखने से लग रहा है कि इस आदमी को गोली लगी है।
एक नया वीडियो भी हो रहा है वायरल
Edited by: Sudhir Sharma
LATEST PAHALGAM VIDEO: The segregation on religious lines. The sadism. The scene shows all the things the Congress led ecosystem is denying.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 28, 2025
What a shame! What a betrayal of these innocents. What a pathetic attempt to cleanchit this devlishness. pic.twitter.com/NHOvGlR1pF
Edited by: Sudhir Sharma
