PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक्शन का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। भारत के एक्शन से पहले ही पाकिस्तान में घबराहट, बौखलाहट दिखाई दे रही है। इंडिया टूडे की एक खबर के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकी लॉन्च पैड खाली करना शुरू कर दिया है और आतंकवादियों को सेना के आश्रयों और बंकरों में भेज दिया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक कब्जे वाले कश्मीर में केल, सरदी, दुधनियाल, अथमुकाम, जुरा, लीपा, पच्चीबन, फॉरवर्ड कहुता, कोटली, खुइरट्टा, मंधार, निकेल, चमनकोट और जानकोट सहित प्रमुख स्थानों से आतंकवादियों को सुरक्षित बंकरों में भेजा जा रहा है। ये लॉन्च पैड लंबे समय से आतंक के बड़े पनाहगाह के रूप में अहम केंद्र के रूप में काम करते हैं, जहां ना सिर्फ आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है बल्कि वहीं से उन्हें नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके जम्मू और कश्मीर में भेजा जाता रहा है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार पीओके में ट्रेनिंग ले चुके करीब 150 से 200 आतंकवादी विभिन्न शिविरों में तैनात हैं, जो घुसपैठ की फिराक में हैं। खबर के मुताबिक पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 42 आतंकी लॉन्च पैड और प्रशिक्षण केंद्रों की पहचान की थी और तब से उस पर पैनी नजर रखी जा रही थी। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें