सम्बंधित जानकारी
- Weather update : बिहार में फिर गिरी बिजली, 8 की मौत, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
- Weather update : उप्र-बिहार में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
- मुंबई में मूसलधार बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया 'Orange Alert'
- Weather update : दिल्ली में नहीं मिली गर्मी से राहत, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
- Weather update : असम में बारिश और भूस्खलन से 7 की मौत, उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश
मुंबई में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मुंबई। मुंबई के कई इलाकों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों और भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई। उन्होंने ट्वीट किया कि मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी।
होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और इसके आस-पास के इलाकों में 25 मिमी से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था।
मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले 24 घंटे में 169 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 157 मिमी बारिश दर्ज की।
