1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon wait extended in North India

उत्तर भारत में मानसून का इंतजार बढ़ा, स्थितियां अनुकूल नहीं

Monsoon
नई दिल्ली। मॉनसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
 
आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ये स्थितियां मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं। चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है।
 
ईएमडी ने कहा कि मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है। बहरहाल, आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है।
 
मॉनसून पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। केरल में समय से दो दिन के विलंब के बाद 3 जून को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून ने तेजी से बड़े हिस्से को कवर किया।
 
अगला लेख
HMSI ने लॉन्च की प्रीमियम लग्जरी टूअरिंग बाइक 2021 Gold Wing Tour, जानिए कीमत