• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon, rain, weather
Written By
Last Modified: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (17:12 IST)

खुशखबर, झूमकर बरसेगा मानसून

Monsoon
नई दिल्ली। इस वर्ष देश पर मानसून मेहरबान रहेगा। मानसून के 4 महीनों के दौरान इस  साल अच्छी बारिश के आसार हैं। प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के  निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है।


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को प्रभावित करने वाला कारक लॉ नीना मेहरबान है। मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के  निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है।

अभी यह तापमान -5 डिग्री से भी कम है। जून तक इसमें बदलाव की उम्मीदें भी नहीं हैं। यहां पर समुद्र सतह ठंडी होने से लॉ नीना प्रभाव उत्पन्न होते हैं जिससे विषुवत रेखा के ईदगिर्द चलने वाली हवाएं ट्रेंड विंड के दबाव में तेजी आती हैं। यह अच्छे मानसून का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें
एससी/एसटी एक्ट के विरोध पर भारत बंद, क्या बोले नेता