सम्बंधित जानकारी
- MCD चुनाव के लिए भाजपा का एक्शन प्लान, 60 से ज्यादा स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार
- सावरकर को 'भारत रत्न' दिया जाए, राहुल गांधी की टिप्पणी से उत्पन्न विवाद पर राउत ने भाजपा से कहा
- UP में खतौली उपचुनाव पर होगा घमासान, बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
- राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बजा नेपाल का राष्ट्रगान
- अग्निपथ योजना को सत्यपाल मलिक ने बताया घातक, कहा- तुरंत वापस ले मोदी सरकार
MCD चुनाव में स्टिंग पर बवाल: भाजपा ने जारी किया वीडियो, AAP नेता ने दी धमकी
नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को आप नेता मुकेश गोयल पर दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर से पार्टी नेताओं को उपहार देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस पर मुकेश गोयल ने संबित पात्रा पर मानहानि का केस करने की धमकी दी। गोयल आदर्श नगर वार्ड से एमसीडी चुनाव में आप के उम्मीदवार हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गोयल के स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो दिखाते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गोयल को तुरंत पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए। पात्रा ने आरोप लगाया कि गोयल ने एमसीडी के जूनियर इंजीनियर से यह कहते हुए एक करोड़ रुपए मांगे कि इसकी जरूरत 100-150 नेताओं को दिवाली उपहार देने के लिए है।
पात्रा ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने धन उगाही का MSP (Minimum Standard Price) तय कर रखा है। जिसका Minimum Price - 1 करोड़ है, इससे कम में बात नहीं करते हैं। मुकेश गोयल ने यह भी स्वीकार किया कि इनके पास भ्रष्टाचार रूपी बड़े-बड़े पेड़ और उनकी टहनियां भी हैं, जिनसे ये भ्रष्टाचार का बगीचा बनाते हैं।स्टिंग ऑपरेशन में भ्रष्टाचारी AAP फिर हुई एक्सपोज़। #AAPExposed pic.twitter.com/tVrRbdDGKZ
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 18, 2022
भाजपा नेता ने दावा किया कि गोयल केजरीवाल के खास थे, जिन्होंने कभी भी एमसीडी मामलों पर उनसे परामर्श किए बिना कोई निर्णय नहीं लिया।अरविंद केजरीवाल ने धन उगाही का MSP ( Minimum Standard Price) तय कर रखा है। जिसका Minimum Price - 1 करोड़ है, इससे कम में बात नहीं करते हैं।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 18, 2022
मुकेश गोयल ने यह भी स्वीकार किया कि इनके पास भ्रष्टाचार रूपी बड़े-बड़े पेड़ और उनकी टहनियां भी हैं, जिनसे ये भ्रष्टाचार का बगीचा बनाते हैं। pic.twitter.com/K85x7RLvVV
इस आप नेता मुकेश गोयल ने कहा कि BJP ने अपने 15 साल के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए मेरी फर्जी क्लिप चलाई। 25 वर्ष तक निगम के कई पदों पर काम किया। लेकिन कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मेरी Fake/Edited Audio/Video चला कर आरोप लगाने वाले संबित पात्रा पर मानहानि का केस करेंगे।
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और 7 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
