Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Lunar Eclipse

यहां दिखेगा सात अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण

Lunar Eclipse
नई दिल्ली। नेहरू तारामंडल के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि सात अगस्त की रात चंद्र ग्रहण लगेगा जो अगले दिन सुबह तक रहेगा। यह भारत सहित समूचे एशिया, यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
 
हालांकि, 21 अगस्त को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण अफ्रीका और भारत सहित एशिया के कुछ हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा।
 
दिल्ली के नेहरू तारामंडल में निदेशक एन रत्नाश्री ने बताया कि अमेरिका और कनाडा में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिख सकेगा लेकिन चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा जब एक सीधी रेखा पर आ जाते हैं तब चंद्र ग्रहण होता है (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गठिया की दवा से ठीक हो सकता है ब्लड कैंसर!