सम्बंधित जानकारी
- Live : हाथरस में राहुल बोले, प्रशासन की गलती से हुआ हादसा
- live : T20 वर्ल्ड कप जीतकर दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, 11 बजे मोदी से मुलाकात
- live : CM योगी का बड़ा बयान, हाथरस हादसे की न्यायिक जांच होगी
- live : 99 के फेर में कांग्रेस, लोकसभा में बोले PM मोदी- बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है
- Live : अयोध्या से लेकर मणिपुर तक मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
live : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
live updates : अहमदाबाद में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धालु उमड़े। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के रथ मार्ग पर प्रतीकात्मक सफाई की। पल पल की जानकारी...
09:05 AM, 7th Jul
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में कहा, पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे।
Greetings on the start of the sacred Rath Yatra. We bow to Mahaprabhu Jagannath and pray that His blessings constantly remain upon us. pic.twitter.com/lMI170gQV2
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2024
08:11 AM, 7th Jul
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जय जगन्नाथ! हर वर्ष की भांति महाप्रभु की रथयात्रा के पुण्य अवसर पर आज अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगला आरती में आकर हमेशा एक असीम शान्ति व नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना की।
जय जगन्नाथ!
— Amit Shah (@AmitShah) July 7, 2024
हर वर्ष की भाँति महाप्रभु की रथयात्रा के पुण्य अवसर पर आज अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगला आरती में आकर हमेशा एक असीम शान्ति व नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/7FbnIZpEbG
08:06 AM, 7th Jul
-केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की पहिंदविधि। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए।
-रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल।
-रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल।
Live: અમદાવાદમાં 147 મી રથયાત્રાના અવસરે પહિંદ વિધિ; ભગવાન શ્રી જગન્નાથ રથયાત્રાને પ્રસ્થાન https://t.co/726TuUuXiL
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) July 7, 2024
08:06 AM, 7th Jul
-जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शाम 5 बजे निकलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथयात्रा में शामिल होगी।
-मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर तक जाने के लिए भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ तैयार।
-यात्रा में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना।
