सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के सूरत में 6 मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 3-4 लोगों के फंसे
- Gujarat: सूरत में अपार्टमेंट में 3 बहनों समेत 4 लोग मृत मिले, दम घुटने से मौत की आशंका
- 20 दिन बाद सामने आए नीलेश कुंभानी, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
- सिनेमा में मां: मदर इंडिया से मॉम तक
- समर्थन का अनूठा तरीका, 1 करोड़ की कार पर मोदी की उपलब्धियां
सूरत में 6 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 7 की मौत
Surat building collapse : गुजरात के सूरत में शनिवार दोपहर 6 मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने के बाद मलबे से रात में 6 और शव बरामद किए गए। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई।
पुलिस ने बताया कि पाल इलाके में स्थित छह मंजिला इमारत शनिवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर ढह गई थी। इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को बचा लिया गया था, जबकि एक शव शनिवार रात को निकाला गया। बचाव दल ने रात में मलबे से 6 और शव बरामद किए हैं।
सचिन जीआईडीसी पुलिस थाने के निरीक्षक जिग्नेश चौधरी ने बताया कि घटनास्थल पर रातभर बचाव अभियान जारी रहा और इस दौरान और शव बरामद किए गए। घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से सुरक्षित निकाली गई महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने शनिवार को बताया कि इमारत का निर्माण 2016-17 में किया गया था। उन्होंने बताया कि इमारत के करीब पांच फ्लैट में लोग रहते थे, जिनमें से अधिकतर उस क्षेत्र में बने कारखानों में काम करते थे।Death toll in Surat building collapse rises to seven: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2024
देवघर में पुराना घर ढहा : झारखंड में देवघर में लगातार हो रही बारिश के बीच सीता होटल के समीप एक पुराना मकान धंसा गया। मलबे में 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by : Nrapendra Gupta
