सम्बंधित जानकारी
- Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं
- Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई
- हाथरस भगदड़ मामले में 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम
- मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा
- live : T20 वर्ल्ड कप जीतकर दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, 11 बजे मोदी से मुलाकात
Live : हाथरस में राहुल बोले, प्रशासन की गलती से हुआ हादसा
live updates : उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 123 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अलीगढ़ और हाथरस के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज सुबह अलीगढ़ पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। पल पल की जानकारी...
09:35 AM, 5th Jul
-राहुल गांधी अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।
-राहुल गांधी ने परिजनों से पूछा कि यह घटना कैसे हुई? आपके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि वह हमारी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सरकार से बात करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है
-उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि मुआवजा जल्द से जल्द मिलें। उन्होंने घटना को प्रशासन की विफलता बताया।
हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/q0NDQTQgQL
08:01 AM, 5th Jul
राहुल गांधी आज सुबह अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे और हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Congress MP Rahul Gandhi leaves from the residence of a victim of the Hathras stampede accident, in Aligarh. pic.twitter.com/OUecgpgAXL
— ANI (@ANI) July 5, 2024
08:01 AM, 5th Jul
-हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने अब तक आयोजन समिति से जुड़े 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया है। सत्संग मुख्य आयोजक-मुख्य सेवादार की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा।
-कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपनी पोस्ट में कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। वे वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
-कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपनी पोस्ट में कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। वे वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi आज उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे.
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
वे वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.
