1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu's son Tejashwi gets engaged

लालू के बेटे तेजस्वी की सगाई, शाही शादी को लेकर पूरा परिवार दिल्ली में

Tejashwi Yadav
पटना। बिहार से आज की यह सबसे बड़ी खबर है। राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव की शादी आज गुरुवार को दिल्‍ली में होने जा रही है। आज ही उनकी सगाई भी है।
 
तेजस्‍वी यादव का पूरा परिवार इस शादी को लेकर दिल्‍ली में है। हालांकि इसमें आरजेडी के बड़े नेताओं सहित परिवार से अलग के लोगों को नहीं बुलाया गया है। दुल्‍हन का नाम राजश्री बताया जा रहा है। वे हरियाणा की हैं तथा उनका लालू परिवार से पुराना संबंध है।
 
तेजस्वी यादव अपने 9 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। तेजस्वी इस समय 32 साल के हो चुके हैं, बाकी सभी की शादी लालू यादव ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी ने भी तेजस्वी को स्वीकृति दे दी है।
अगला लेख
'सोलो- वंडर हर्ब ऑफ़ लद्दाख' का इंटरनेशनल साइंस फ़िल्म फेस्टिवल में चयन