1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. जियो कर्मचारी 'जियो स्वच्छ रेल अभियान' से जुड़े

Jio clean rail campaign | जियो कर्मचारी 'जियो स्वच्छ रेल अभियान' से जुड़े

Jio clean rail campaign
स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, 'जियो' ने शनिवार को एक साथ देशभर में करीब 900 रेलवे स्टेशनों की सफाई का मिशन शुरू किया। स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में राष्ट्रव्यापी अभियान 'जियो स्वच्छ रेल अभियान' में 25000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें 'जियो' कर्मचारी, सहयोगी, साझेदार और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।

भारत के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान में से एक में 'जियो' ने अपने कर्मचारियों के प्रयासों के साथ अधिक से अधिक रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाने का सफल प्रयास किया है, जिससे देश के लाखों आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा।

इस अभियान को सफल बनाने में आम लोगों ने भी पूरी सक्रियता से सहयोग किया। प्रतिभागियों ने रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वारों, वेटिंग रूम, बैठने की खुली जगहों, फुट ओवरब्रिजों और दुकानों के आसपास के एरिया से सिंगल यूज प्लास्टिक यानी एक बार इस्तेमाल कर फैंका गया प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और 'स्वच्छ भारत अभियान' में योगदान दिया।

इस अभियान में बोतलें, फूड पैकेजिंग, पुआल, चम्मच या कैरी बैग आदि एकत्र किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के सबसे अनुकूल तरीके से विशेष एजेंसियों की मदद से निपटाया जाएगा।
अगला लेख
इमरान के UN भाषण के बाद कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंकी हमले, सुरक्षाबलों ने भी मार गिराए 3 आतंकी