सम्बंधित जानकारी
- झारखंड में भूख से आदिवासी की मौत, नहीं था राशन कार्ड
- दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तरप्रदेश में सक्रिय, हो सकती है भारी बारिश
- किशोरी से दुष्कर्म, हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद
- अब झारखंड में बुराड़ी जैसा हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों ने दी जान
- झारखंडः धर्म परिवर्तन के आरोप में 16 ईसाई प्रचारक गिरफ़्तार
एक और 'बुराड़ी कांड', रांची में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या
रांची। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के लगभग एक माह बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली।
घटना कांके थाना क्षेत्र के रसंडे इलाके की है, जहां एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक ही परिवार के सात लोगों ने मौत को गले लगा दिय। बताया जा रहा है कि इनमें से दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। यह घटना रविवार रात की हो सकती है।
इस बीच, पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आखिर परिवार के लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या का फैसला क्यों लिया। जानकारी के मुताबिक गोदरेज कंपनी में काम करने वाले दीपक झा अपने परिवार के साथ कांके थाना क्षेत्र के बोडेया कोल्ड स्टोरेज के पास रहते थे। परिवार मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला था।
सोमवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मरने वालों में दीपक, उनकी पत्नी, माता-पिता और बच्चे हैं। गौरतलब है कि इसी महीने झारखंड के ही हजारीबाग में भी एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।
