1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JEE Advance results 2023 : VC reddy tops exam

जेईई-एडवांस के नतीजे घोषित, वीसी रेड्डी ने किया टॉप

JEE Advance results 2023
JEE Advance Results 2023 : आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस के नतीजे रविवार सुबह घोषित किए गए। रिजल्ट जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर देखे जा सकते हैं।
 
हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 360 में से 341 अंक हासिल किए। आईआईटी हैदराबाद जोन की नयाकांति नगा भव्या श्री लड़कियों में पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 298 अंक हासिल किए।
 
कैसे चेक करें रिजल्ट : रिजल्ट चेक करने के लिए जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि जेईई-एडवांस की परीक्षा 4 जून को हुई थी। इसी परीक्षा के आधार पर देशभर के आईआईटी, एनआईटी समेत लगभग सभी प्रतिष्‍ठित टेक्निकल इस्टिट्यूट्स में प्रवेश मिलता है।
Edited by : Nrapendra Gupta  
अगला लेख
मध्यप्रदेश में 30 जून तक छोटे बच्चों की छुट्‍टी, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल