1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu and Kashmir Assembly Election Voting

Jammu Kashmir Election : दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 54 फीसदी हुआ मतदान, जानिए कहां हुई सबसे ज्‍यादा वोटिंग

Voting in Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir Assembly Election Voting : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार शाम 5 बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू क्षेत्र में श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे अधिक 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू क्षेत्र में श्री माता वैष्णो देवी सीट पर सबसे अधिक 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद पुंछ-हवेली में 72.71, गुलाबगढ़ (आरक्षित) में 72.19 और सुरनकोट 72.18 का स्थान रहा।
कश्मीर घाटी में 15 विधानसभा क्षेत्रों में से खानसाहिब सीट पर 67.70 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद कंगन (आरक्षित) में 67.60 प्रतिशत और चरार-ए-शरीफ में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। हब्बाकदल निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे तक सबसे कम 15.80 प्रतिशत मतदान हुआ। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्‍या मेलोनी और एलन मस्‍क बन रहे हैं पॉवर कपल, ‘मेलोडी’ की भी खूब हुई थी चर्चा