सम्बंधित जानकारी
- बीरवाह में कैसे चला सुगरा बरकती का इमोशनल कार्ड, बनीं आकर्षण का केंद्र
- जम्मू कश्मीर चुनाव का इमोशनल रंग, चुनाव मैदान में अब्बा और अम्मी, प्रचार में जुटे बच्चे
- हम पाकिस्तान को गोलियों का जवाब तोप के गोले से देंगे, मेंढर में बोले गृह मंत्री अमित शाह
- चुनावी सभा में बोले शाह कि पाकिस्तान, मोदी से डरता है इसलिए सीमा पर शांति है
- विदेश में जाकर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं राहुल गांधी, कटरा में बोले PM मोदी
जम्मू-कश्मीर में 6 जिलों की 26 सीटों पर वोटिंग का उत्साह, दांव पर इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा
Jammu Kashmir elections : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 26 सीट के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा सहित कुल 239 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। वहीं, 25 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आज जम्मू के तीन और कश्मीर के भी तीन जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं।
उमर अब्दुल्ला बड़गाम और गांदरबल से चुनाव मैदान में है। इस चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि रैना राजौरी जिले के नौशेरा का प्रतिनिधित्व फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं । वह वहां 2014 में विजयी हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गजों ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है।
निर्वाचन आयोग ने इन क्षेत्रों में 3,502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें शहरी क्षेत्रों में 1,056 मतदान केंद्र जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 2,446 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2024
भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्र के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस, सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैनिक बलों सहित सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में श्रीनगर के 93, बडगाम से 46, राजौरी से 34, पुंछ से 25, गांदरबल से 21 और रियासी से 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo : Suresh S Duggar
Photo : Suresh S Duggar
